Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के नए रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold-Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. गुरुवार, 25 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. लगातार कई दिनों की तेजी के बाद आज दोनों की कीमतों में तेज नरमी देखने को मिली है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है. बाजार में भारी बिकवाली के चलते सोना और चांदी अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं. जानकारों के अनुसार, वैश्विक बाजार में बदलते हालात, सुरक्षित निवेश की मांग में कमी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

आज सोने की कीमतों में करीब 1,450 रुपये से 1,900 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. अलग-अलग कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं.

24 कैरेट सोना

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,010 रुपये से 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रही है.

22 कैरेट सोना

22 कैरेट सोने का भाव आज 1,30,997 रुपये से 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है.

18 कैरेट सोना

18 कैरेट सोने की कीमत आज 1,07,260 रुपये से 1,08,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज की गई है.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है.

  • प्रति 10 ग्राम चांदी का भाव 2,450 रुपये से 2,550 रुपये के बीच है.
  • 100 ग्राम चांदी की कीमत 24,500 रुपये से 25,500 रुपये के दायरे में बनी हुई है.
  • वहीं 1 किलो चांदी का भाव आज 2,45,000 रुपये से 2,55,000 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है.

क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?

बीते 18 जून को अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक अस्थायी समझौते से वैश्विक तनाव को काफी हद तक काबू में करने में मदद मिली है. होर्मुज के रास्ते एनर्जी सप्लाई फिर से शुरू होने के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग कम हुई है. इस बीच, अमेरिकी फेड रिजर्व (US Fed) ने भी महंगाई को काबू में रखने के लिए साल के अंत तक ब्याज दरों में 25 बेसिस पाॅइंट की बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.

ब्याज दरें बढ़ती हैं, जो लोग सोने-चांदी से अपना निवेश निकालकर सरकारी बॉन्ड्स में लगाते हैं. कीमतें कम होने की एक और वजह अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का तेजी से चढ़ना भी है, जो मई 2025 के बाद अपने हाई लेवल पर पहुंच गई है. चूंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं इसलिए डॉलर मजबूत होने पर दुनिया भर के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, इससे मांग घटने लगती है.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत, आईटी और रियल्टी में खरीदारी 

 

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version