Gold Silver Price Today: सोने के दाम में गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 96,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- जापान में पुलिस बनी भालू…, जानवरों को पकड़ने के लिए चलाया अनोखा मॉक ड्रिल

Latest News

IPL 2027 से पहले बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, बोले- जिम्मेदारी संभालने को उत्साहित हूं

New Delhi: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version