Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी की कीमत में आई कमी, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 26 October 2024: धनतेरस और दीवापली के त्योहार में केवल कुछ समय का ही वक्त बचा है. ऐसे में इस खास मौके पर तमाम लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी इस वक्त पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की या फिर इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है. आज सर्राफा बाजार में सोने कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और चांदी की कीमत में कमी देखने को मिली है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,650 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में मामूली कमी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शुक्रवार को 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज  1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,650 की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 3,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version