Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेड के फैसले के बाद सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी 2.45 लाख के नीचे फिसली

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: गुरुवार के कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. घरेलू वायदा बाजार में सोना 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 2.45 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई.

MCX पर सोने का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:21 बजे सोने का 2 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.62 प्रतिशत यानी 953 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,072 रुपए पर कारोबार करता नजर आया. इस दौरान सोने ने 1,51,712 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,025 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ.

चांदी में भी कमजोरी

चांदी की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है. 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3,945 रुपए यानी 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,44,249 रुपए पर ट्रेड करता दिखा. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,43,083 रुपए का निचला स्तर और 2,45,387 रुपए का ऊपरी स्तर दर्ज किया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी कमजोर बने हुए हैं. खबर लिखे जाने तक सोना 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,850 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 2.42 प्रतिशत गिरकर 75.735 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

गिरावट की वजह क्या है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेड का ब्याज दरों पर फैसला है. फेडरल रिजर्व ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों को यथावत रखा है.

मौजूदा समय में अमेरिका में ब्याज दरें 3.5% से 3.75% के बीच बनी हुई हैं. इससे पहले सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर 2025 में फेड ने दरों में कटौती की थी.

एक्सपर्ट की राय

वीटी मार्केट्स के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक जस्टिन खू के अनुसार, फेड द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव को दर्शाता है.

उन्होंने बताया कि कई अधिकारियों ने अब ब्याज दरों में कटौती के अनुमान को घटाकर केवल एक कटौती तक सीमित कर दिया है. इसका कारण मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी है, जो हाल के वैश्विक घटनाक्रम और तेल बाजार के असर से जुड़ी है.

यह भी पढ़े: Iran Israel War: खाड़ी देशों पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें! कतर के LNG प्लांट पर हमला, तबाही

Latest News

रामगढ़ताल में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार, 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गय. 20 राज्यों के 273 से...

More Articles Like This

Exit mobile version