Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में थोड़ा उछाल, चांदी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 05 May 2024: आने वाले कुछ दिनों बाद अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा. इस खास दिन पर लोग सोने की खरीदारी करते हैं. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने के भाव में मामूली उछाल देखने को मिला है. वहीं, चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिनार को 66,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,850 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को  87,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिनार को 66,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,850 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 66,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  66,630 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,960 की दर से बिकेगा.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version