Gold Silver Price Today: लगातार जारी है सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 26 July 2024: भगवान शिव के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप पवित्र माह सावन में सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए शानदार मौका है. क्योंकि, केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट के बाद से ही सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में तगड़ा गिरावट हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version