Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं, या सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना हुआ मंहगा (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 58,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

चांदी की कीमत में उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी शुक्रवार को 77,000 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकी, वो आज 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 58,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 55,630 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः Mathura Road Accident: रायबरेली और मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version