TBO Tek के शेयर की शानदार लिस्टिंग, 55 प्रतिशत प्रीमियम पर स्टॉक ओपेन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TBO Tek: टीबीओ टेक के शेयर की आज धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. बुधवार को टीबीओ टेक का शेयर 55 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्टेड हुआ. एनएसई पर टीबीओ टेक के शेयर की कीमत 1,426 रुपये प्रति शेयर पर ओपेन हुए, जो इश्यू प्राइस 920 रुपये से 55 प्रतिशत अधिक है. बीएसई पर TBO Tek के शेयर की कीमत आज 1,380 रुपये प्रति शेयर पर खुली, जो इश्यू प्राइस से 50 प्रतिशत अधिक है. हालांकि एकसपर्ट्स का मानना था कि  टीबीओ टेक के शेयर की कीमत 1,360 रुपये से 1,400 रुपये प्रति शेयर के बीच खुलेगी.

सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शेयर भाव

बीएसई पर टीबीओ टेक का शेयर 1350.05 रुपये पर ट्रेड करते दिखा. जबकि एनएसई पर 1,350.65 के लेवल पर दिखा. आईपीओ में हर लॉट में 16 इक्विटी शेयर निर्धारित किए गए थे. आईपीओ में क्यूआईबी के लिए शुद्ध पेशकश का 75 प्रतिशत, एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत अलग रखा गया है. कर्मचारियों ने ₹3 करोड़ तक के इक्विटी शेयर रिजर्व किए थे.

IPO को 86.70 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

खबर के अनुसार, एनएसई के आंकड़े कहते हैं कि टीबीओ टेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 86.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इनमें योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आवंटित खंड को 125.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन गैर-संस्थागत निवेशक ग्रुप को को 50.60 गुना सब्सक्राइबर्स मिले. जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 25.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. टीबीओ टेक आईपीओ का प्राइस बैंड 875 रुपये से ₹920 के बीच रखा गया था.

ये भी पढ़ें :- हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे मिसाइल, एक की मौत, 5 सैनिक जख्मी

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version