Green Power Business: शीत्सांग में हरित बिजली का कारोबार पहली बार 10 करोड़ किलोवाट घंटे के पार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

स्टेट ग्रिड की शीत्सांग बिजली लिमिटेड कंपनी (Shitsang Electricity Company Limited) की ओर से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय वृहद बिजली ग्रिड के एकतापूर्ण समायोजन और वृहद बाजार संसाधन आवंटन के लाभ पर निर्भर रहकर इस मई के मध्य में शीत्सांग की हरित बिजली का कारोबार पहली बार 10 करोड़ किलोवाट घंटे को पार कर गया. ध्यान रहे वर्ष 2024 के अंत तक शीत्सांग में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा आदि नवीन ऊर्जा के उपकरण स्थापित करने में तेज वृद्धि दिखी, जिसका अनुपात 50% से अधिक हो गया.

शीत्सांग में स्थापित हुई स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था

शीत्सांग में नवीन ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाली स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था स्थापित हो गई है. प्रदेश में हरित बिजली के कारोबार का विस्तार करने के साथ शीत्सांग के बिजली विभाग (Electricity Department) ने पेइचिंग, च्यांगसु और आनहुई आदि प्रांत को हरित बिजली की सप्लाई भी शुरू की है और 60 लाख युआन का मुनाफा प्राप्त किया है. परिचय के मुताबिक, शीत्सांग का बिजली विभाग राष्ट्रीय एकतापूर्ण बिजली बाजार के निर्माण का लाभ उठाकर हरित बिजली कारोबार का विस्तार करता रहेगा और हरित बिजली सेवा व्यवस्था में निरंतर सुधार करेगा.

यह भी पढ़े: 2025 की पहली तिमाही में 7.464 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा चीन की खेल सामग्री का निर्यात
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version