Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को बड़ी गिरावट के बुधवार को शेयर बाजार में तेजी लौट आई. आज यानी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई. पूरे दिन बाजार हरे निशान में ट्रेड करने के बाद उछलकर बंद हुआ. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 182.34 अंक उछलकर 81,330.56 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 88.55 अंकों की तेजी लेकर 24,666.90 के स्‍तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में आई तेजी

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटास्टील, एम एंड एम, मारुति, इंडसइंड बैंक, एचसीएलटेक, टीसीएस, टाइटन, भारती एयरटेल और रिलायंस में तेजी दर्ज की गई. वहीं, दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, कोटक बैंक आदि में गिरावट आई. गौरतलब है कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1281.68 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,148.22 के स्‍तर पर बंद हुआ था. इसी तरह, एनएसई की निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 346.35 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की बड़ी गिरावट लेकर 24,578.35 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- CJI BR Gavai: पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई, X पर शेयर की तस्वीर

 

 

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This