दिग्गज ब्रोकरेज Jefferies ने HDFC बैंक को पोर्टफोलियो से हटाया, शेयरों में 3% तक की गिरावट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HDFC Bank Share News: देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने बाजार और निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है और अपने कई अहम पोर्टफोलियो से इसे बाहर कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बैंक के शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है.

चेयरमैन इस्तीफे के बाद बढ़ी हलचल

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन Atanu Chakraborty ने अचानक इस्तीफा दे दिया. बताया गया कि उन्होंने मूल्यों और कार्यप्रणाली को लेकर मतभेद के चलते पद छोड़ा है. हालांकि उन्होंने विस्तार से कारण नहीं बताए, लेकिन इस कदम ने निवेशकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस्तीफे के बाद बैंक ने Keki Mistry को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है.

जेफरीज का बड़ा फैसला, कई पोर्टफोलियो से बाहर

जेफरीज के स्ट्रैटेजिस्ट Christopher Wood ने अपनी रिपोर्ट ‘ग्रीड एंड फियर’ में बताया कि HDFC Bank को एशिया (जापान को छोड़कर), ग्लोबल और इंटरनेशनल लॉन्ग-ओनली इक्विटी पोर्टफोलियो से हटा दिया गया है. हालांकि इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, लेकिन यह कदम निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.

भारत का एक्सपोजर भी घटाया, HSBC को दी जगह

जेफरीज ने सिर्फ HDFC Bank ही नहीं, बल्कि अपने पोर्टफोलियो में भारत का कुल एक्सपोजर भी कम कर दिया है. बैंक की जगह HSBC को 4 प्रतिशत वेटेज के साथ शामिल किया गया है. इसके अलावा एशिया-प्रशांत पोर्टफोलियो में भारत और ऑस्ट्रेलिया का वेटेज 2-2 प्रतिशत घटाया गया है, जबकि ताइवान का हिस्सा 4 प्रतिशत बढ़ाया गया है.

जांच की संभावना, RBI भी ले सकता है संज्ञान

इस घटनाक्रम के बाद बैंक ने मामले की जांच के लिए लॉ फर्म्स को भी नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Reserve Bank of India भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. यह स्थिति बैंक की छवि और भरोसे पर असर डाल सकती है.

शेयर में गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

इन सभी घटनाओं का असर सीधे बाजार पर देखने को मिला है. बीएसई पर HDFC Bank का शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरकर 758 रुपये तक आ गया. पिछले एक महीने में यह शेयर लगभग 14.3 प्रतिशत गिर चुका है, जबकि 6 महीने में इसमें करीब 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

52 हफ्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसका निचला स्तर 741.05 रुपये और उच्चतम स्तर 1,020.50 रुपये रहा है. बैंक का मार्केट कैप फिलहाल करीब 5.82 लाख करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़े: Govt Exam Preparation Tips: बिना पैसे खर्च किए करें सरकारी नौकरी की तैयारी, ये 5 वेबसाइट्स बनेंगी गेम चेंजर

Latest News

₹12,999 में Redmi का ‘धाकड़’ 5G फोन लॉन्च, बारिश में भी नहीं होगा खराब

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,999 से शुरू. इसमें 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

More Articles Like This