Holi 2026 Business Ideas: 7 से 10 दिन में कमाएं हजारों-लाखों, होली पर शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Holi 2026 Business Ideas: होली का त्योहार केवल रंगों और उत्साह तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे व्यापारियों और पार्ट-टाइम काम करने वालों के लिए कमाई का सुनहरा अवसर भी लेकर आता है. बाजार की बढ़ती मांग को देखते हुए यदि आप सही समय पर उपयुक्त बिजनेस शुरू करते हैं, तो मात्र 7 से 10 दिनों में हजारों से लेकर लाखों रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. आइए जानते हैं इस होली ऐसे 5 बेहतरीन तरीके, जिनसे आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

हर्बल गुलाल का बिजनेस

आजकल लोग केमिकल वाले रंगों से बचना चाहते हैं और ‘ऑर्गेनिक’ या ‘हर्बल’ गुलाल के लिए ज्यादा कीमत देने को भी तैयार रहते हैं. आप घर पर ही अरारोट, सूखे फूलों के पाउडर और प्राकृतिक रंगों (जैसे हल्दी या चुकंदर) की मदद से सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार कर सकते हैं. इसकी लागत काफी कम आती है, लेकिन आकर्षक पैकेजिंग के साथ इसे ऑनलाइन या स्थानीय बाजार में प्रीमियम कीमत पर आसानी से बेचा जा सकता है.

‘होली हैंपर’ और गिफ्ट बास्केट

कॉर्पोरेट ऑफिस और लोग अब अपनों को होली पर गिफ्ट देना पसंद करते हैं. आप एक सुंदर बास्केट तैयार करें जिसमें गुलाल, ठंडाई का पैकेट, कुछ ड्राई फ्रूट्स, एक कस्टमाइज्ड टी-शर्ट और चॉकलेट्स हों. इन हैंपर्स को इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप के जरिए प्रमोट करें. हाउसिंग सोसायटियों में इनके ऑर्डर्स बहुत ज्यादा मिलते हैं.

होली पर पार्टी ऑर्गेनाइज करें और बनाएं अच्छा मुनाफा

अगर आपके पास थोड़ी खाली जगह, जैसे कोई प्लॉट या कम्युनिटी हॉल उपलब्ध है, तो आप ‘होली मिलन समारोह’ या ‘रेन डांस पार्टी’ का आयोजन कर सकते हैं. एंट्री टिकट, फूड स्टॉल, गेम्स और म्यूजिक के जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है. वहीं, यदि आप ज्यादा निवेश नहीं करना चाहते, तो किसी अन्य आयोजक की पार्टी में खान-पान, डेकोरेशन या अन्य सेवाओं के वेंडर के रूप में जुड़कर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

कस्टम टी-शर्ट का बिजनेस

होली पर आजकल ‘ग्रुप फोटो’ का चलन है. लोग सफेद टी-शर्ट पर मजेदार कोट्स जैसे- ‘बुरा न मानो होली है’, ‘होली स्क्वाड’ या अपना नाम लिखवाना पसंद करते हैं. प्लेन सफेद टी-शर्ट थोक में खरीदें और उन पर प्रिंटिंग करवाकर बेचें. इसके अलावा वॉटरप्रूफ मोबाइल कवर और फंकी चश्मों की भी भारी डिमांड रहती है.

होममेड मिठाइयों का बिजनेस

अगर आपके पास अच्छी कुकिंग स्किल है, तो होली आपके लिए कमाई का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है. घर में बनी शुद्ध देसी घी की गुजिया, मठरी और ठंडाई पाउडर की मांग बाजार में मिलने वाली मिलावटी मिठाइयों से कहीं अधिक रहती है. आप अपने पड़ोस, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया ग्रुप्स में ‘होममेड’ टैग के साथ पहले से ऑर्डर लेना शुरू कर सकते हैं. शुद्ध और घर के बने खाने के लिए लोग खुशी-खुशी अच्छी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं.

यह भी पढ़े: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, Q3 में 8% GDP ग्रोथ का अनुमान

Latest News

इंदौर: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजे कविता और शायरी के स्वर, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिया खास संबोधन

CMD Upendrra Rai On Aakhil Bhartiya Kavi Sammelan: मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर एक बार फिर...

More Articles Like This

Exit mobile version