Car Price Hike: हुंडई और टाटा ने बढ़ाए दाम, 1 मई से गाड़ियां होंगी महंगी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि नई कीमतें 1 मई 2026 से लागू होंगी. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब वाहन उद्योग में लगातार लागत बढ़ रही है और कंपनियों पर खर्च का दबाव बढ़ता जा रहा है.

क्यों बढ़ाए गए दाम? कंपनी ने दी सफाई

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह अब तक बढ़ती लागत का बोझ खुद उठाती रही है, ताकि ग्राहकों पर असर न पड़े. कंपनी ने कहा: “कंपनी का प्रयास हमेशा बढ़ती लागतों को वहन करना रहा है ताकि हमारे ग्राहकों को मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके. हालांकि, इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण, इस प्रभाव के एक हिस्से को मामूली मूल्य संशोधन के माध्यम से ग्राहकों पर डालना आवश्यक हो गया है.”

बिक्री में मजबूती, मार्च में बना रिकॉर्ड

कीमतें बढ़ाने के बावजूद कंपनी की बिक्री में मजबूती बनी हुई है. मार्च 2026 में कंपनी ने 69,004 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक है. इसमें घरेलू बिक्री 55,064 गाड़ियां रही, जो मार्च महीने में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह पिछले साल के मुकाबले 6.3 प्रतिशत ज्यादा है.

तीन महीने और तिमाही में भी तेजी

जनवरी से मार्च 2026 के बीच कंपनी की कुल बिक्री 2,08,275 गाड़ियों तक पहुंच गई, जो पिछले साल से 8.7 प्रतिशत अधिक है. वहीं चौथी तिमाही में घरेलू बिक्री 1,66,578 गाड़ियां रही, जो सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत की बढ़त दिखाती है. यह कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है.

विदेशों में भी बढ़ी मांग

कंपनी की विदेशों में बिक्री भी बढ़ी है. निर्यात 9.4 प्रतिशत बढ़कर 41,697 गाड़ियों तक पहुंच गया है, जिससे साफ है कि कंपनी की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी मजबूत बनी हुई है.

टाटा मोटर्स ने भी बढ़ाए दाम

इस बीच टाटा मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अपनी यात्री गाड़ियों की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है. वहीं माल ढोने वाले वाहनों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है.

टाटा मोटर्स का बयान

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश चंद्र ने कहा: “कंपनी लगभग एक साल से बढ़ती लागतों का सामना कर रही है, और अब इसी कारण कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है.”

लागत बढ़ने का सीधा असर ग्राहकों पर

वाहन बनाने में लगने वाले कच्चे माल, ईंधन और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं. इसका असर अब सीधे गाड़ियों की कीमतों पर दिखाई देने लगा है.

यह भी पढ़े: RBI का बड़ा फैसला! Repo Rate में कोई बदलाव नहीं, जानें EMI पर क्या होगा असर

Latest News

आधी रात दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: शनिवार देर रात दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली. गरज-चमक के साथ...

More Articles Like This