‘US के खिलाफ टिके रहना ही ईरान की बड़ी जीत, युद्धविराम पर पूर्व भारतीय राजनेता का बड़ा बयान

Must Read

New Delhi: भारत के पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी सुपरपावर के खिलाफ टिके रहना ही ईरान की बड़ी जीत है. जबकि इस जंग में एक तरह से ट्रंप को मुंह की खानी पड़ी है और उसकी छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल हुई है. Strait of Hormuz पर ईरान की पकड़ को अकबर ने उसकी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत बताया.

ईरान वैश्विक स्तर पर बना प्रभावशाली

उनके अनुसार, दुनिया की करीब 40% ऊर्जा जरूरतें इसी रास्ते से गुजरती हैं और यहां नियंत्रण से ईरान वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बन गया है. अकबर ने कहा कि ईरान जहाजों से गुजरने पर टोल लगाने की योजना बना रहा है और इसे Oman के साथ साझा करने की बात कर रहा है। अगर यह लागू होता है, तो ईरान को आने वाले वर्षों में भारी राजस्व मिल सकता है.

ईरान में नहीं हो सका सत्ता परिवर्तन

अकबर ने कहा कि यह युद्ध ऐसे खत्म हुआ है, जिसमें साफ तौर पर ईरान को एडवांटेज प्लस मिला है. अकबर के मुताबिक, युद्ध की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रम्प और बेंजामिन नेतन्याहू का लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अकबर ने कहा कि सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि ईरान का तेल अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिना प्रतिबंध के उपलब्ध हो सकता है. इससे ईरान की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा और वह आने वाले समय में आर्थिक रूप से और मजबूत होगा.

महंगे हथियारों को भी चुनौती दे सकता है ईरान

अकबर के अनुसार, ईरान की सैन्य ताकत भी इस युद्ध में उभरकर सामने आई है. कम लागत वाले ड्रोन और मिसाइलों से उसने यह दिखाया कि वह महंगे हथियारों को भी चुनौती दे सकता है. इससे उसके रक्षा निर्यात में तेजी आ सकती है. अकबर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका पहले से ज्यादा अलग-थलग नजर आया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की विश्वसनीयता और उसके गठबंधन कमजोर हुए हैं, जिससे वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है.

अमेरिका की स्थिति पर सवाल

एमजे अकबर के अनुसार, यह युद्ध केवल सैन्य संघर्ष नहीं था, बल्कि रणनीतिक और आर्थिक शक्ति का खेल था, जिसमें ईरान ने खुद को मजबूत क्षेत्रीय ताकत के रूप में स्थापित कर लिया है, जबकि अमेरिका की स्थिति पर सवाल खड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. IIMT ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का शंखनाद, CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश; सुनें उन्होंने क्या-क्या कहा?

Latest News

पोषक तत्वों का खजाना है ये हरा पत्ता, दूर होंगी ये बीमारियां, आज से ही करें इस्तेमाल

Moringa Leaves Benefits : मोरिंगा के पत्ते, जिन्हें आम भाषा में सहजन या ड्रमस्टिक लीव्स कहा जाता है, आज...

More Articles Like This