HUL को आयकर विभाग ने भेजा 963 करोड़ का टैक्स नोटिस, जानें क्या हैं मामला

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HUL: देश की दिग्गज एफएमजीसी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है. हिंदुस्‍तान यूनिलीवर लिमिटेड को आयकर विभाग से 962.75 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. इसमें 329.3 करोड़ का ब्याज भी शामिल है. FMCG कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंजों को जानकारी दी. कंपनी को नोटिस मिलने के बाद इसके शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं इस कंपनी को नोटिस क्यों मिला है?

क्यों मिला नोटिस?

सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, एचयूएल को नोटिस में बताया गया है कि यह राशि TDS के नॉन -डिडक्शन पर लगाया गया है. यह नोटिस ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GSK) समूह से इंडिया हेल्थ फूड ड्रिंक (HFD) के बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के अधिग्रहण के लिए किए गए खर्च 3,045 करोड़ रुपये के सोर्स पर कर कटौती (टीडीएस) का भुगतान नहीं करने पर भेजी गई है. साल 2018 में एचयूएल ने जीएसके से 3,045 करोड़ रुपये में हॉर्लिक्स ब्रांड का अधिकरण किया है. इसमें भारत, बांग्लादेश सहित 20 से अधिक देश शामिल है. इस अधिग्रहण के जरिए बूस्ट, माल्टोवा और वीवा जैसे अन्य जीएसकेसीएच ब्रांड भी एचयूएल के पोर्टफोलियो में शामिल हो गए.

नोटिस के खिलाफ अपील करेंगी HUL

कंपनी के अनुसार, पहले भी ऐसे कई उदाहरण है जिनमें कहा गया है कि इंटेंजिबल एसेट की ऑरिजन लोकेशन उसके मालिक के लोकेशन से जुड़ी होती है. इसलिए ऐसे इंटेंजिबल एसेट्स की सेल से होने वाली आय पर भारत में टैक्स नहीं लग सकता है. कंपनी इस आयकर विभाग द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ अपील करेगी. कंपनी ने कहा कि उसके पास आयकर विभाग की ओर से की गई मांग को रिकवर करने का अधिकार है.

शेयर का हाल

कंपनी को नोटिस मिलने के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में आज गिरावट आई है. कंपनी के शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ आज 2,777.25 रुपये के लेवल पर कारोबार करते दिखा. आज कंपनी के शेयर 2806 के स्‍तर पर कारोबार शुरू किए. इसके बाद से ही शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Cyber Attack: अमेरिका के सिएटल एयरपोर्ट पर साइबर अटैक, इंटरनेट सेवाएं बाधित; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This