इंडिया ग्लाईकोल्स के शेयरों में 78 फीसदी की तगड़ी गिरावट, कंपनी के ही एक फैसले ने उसे पहुंचाया बड़ा नुकसान

Mumbai: केमिकल कंपनी इंडिया ग्लाईकोल्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 2 सितंबर को सुबह-सुबह ही 78 फीसदी की तगड़ी गिरावट आ गई. शेयरों का ऐसा हाल देखकर हर कोई हैरान है. इंडिया ग्लाईकोल्स के शेयरों में बुधवार सुबह ही तेज गिरावट दिखने लगी. सुबह 11.36 बजे कंपनी के शेयर 78.75 फीसदी की गिरावट के साथ 236.20 रुपये के भाव ट्रेड कर रहे थे. इसका मतलब है कि कंपनी के स्टॉक करीब 875 रुपये प्रति के शेयर की गिरावट पर कारोबार कर रहे थे.

विदेशी निवेशकों का हिस्सा भी 2.24 फीसदी

आज सुबह 1,111 रुपये के भाव इसमें ट्रेडिंग शुरू हुई थी. कंपनी में आज भी 59.63 फीसदी हिस्सेदारी प्रवर्तकों के पास है. विदेशी निवेशकों का हिस्सा भी 2.24 फीसदी है. कंपनी का राजस्व भी लगातार बढ़ता रहा है, लेकिन डीमर्जर के फैसले ने काफी नुकसान पहुंचाया है. इस गिरावट की वजह कंपनी का ही एक फैसला है. केमिकल सेक्टर की इस कंपनी ने अपने कारोबार को तीन भाग में बांटने का फैसला किया है. इससे निवेशकों में मुनाफा वसूली बढ़ गई. इंडिया ग्लाईकोल्स ने कुछ दिन पहले ही अपने कारोबार के डीमर्जर का ऐलान किया था.

शेयर अलॉटमेंट करने का ऐलान

यह डीमर्जर 1 सितंबर से लागू हो गया है और 2 सितंबर को कंपीन ने शेयर अलॉटमेंट करने का ऐलान किया था. इसके लिए योग्य शेयरधारकों को नई कंपनी की ओर से पहले से तय किए गए फॉर्मूले और कैलकुलेशन के हिसाब से शेयरों का आवंटन किया जाएगा. डीमर्जर की इस खबर ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर काफी निगेटिव असर डाला और बाजार में बिकवाली शुरू हो गई. इंडिया ग्लाईकोल्स ने अपने निवशकों को डीमर्जर के बाद शेयरों के आवंटन का फॉर्मूला पहले से निर्धारित कर दिया है.

चालू वित्तवर्ष की पहली में तगड़ा मुनाफा

इस कंपनी को तीन हिस्से में बांटने के बाद आईजीएल स्पिरिट, इन्नेचर बायो फार्मा और इंडिया ग्लाईकोल्स नाम से तीन कंपनियां बन गई हैं. विभाजन के बाद जिनके बाद इंडिया ग्लाईकोल्स लिमिटेड के 1 शेयर हैं, उन्हें आईजीएल स्पिरिट का भी एक शेयर दिया जाएगा. इसी तरह, जिनके बाद आईजीएल के एक शेयर हैं, उन्हें इन्नेचर बायो फार्मा के 3 शेयर दिए जाएंगे. इन दोनों ही शेयरों के लिए बीएसई और एनएसई पर अलग-अलग आवेदन किया जा सकता है. कंपनी को चालू वित्तवर्ष की पहली में तगड़ा मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें. इस्तांबुल के हादसा: मारमारा सागर में तुर्की के दो जहाज टकराए, क्रू मेंबरों से टूटा संपर्क, बचाव अभियान शुरू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version