इस्तांबुल के हादसा: मारमारा सागर में तुर्की के दो जहाज टकराए, क्रू मेंबरों से टूटा संपर्क, बचाव अभियान शुरू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Istanbul Ship Collision: तुर्की से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के पास मारमारा सागर में बुधवार को तड़के दो तुर्की झंडे वाले वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद अधिकारियों का 10 क्रू मेंबरों को लेकर जा रहे एक जहाज से संपर्क टूट गया, जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.

इस्तांबुल गवर्नर कार्यालय के मुताबिक, अल्सू (Alsu) नाम का जहाज एजियन सागर के बंदरगाह अलियागा की ओर जा रहा था, जबकि तुगबर्क इमामोग्लू (Tugberk Imamoglu) काला सागर के बंदरगाह कराडेनिज एरेग्ली की ओर बढ़ रहा था.

आज करीब 3 बजे इस्तांबुल के सिलिव्री जिले के दोनों जहाजों की टक्कर समुद्री क्षेत्र में हुई. टक्कर की सूचना मिलते ही तुर्की प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया.  कोस्ट गार्ड के जहाजों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो समुद्र में जहाज और उसके क्रू मेंबरों की तलाश कर रहे हैं.

गवर्नर कार्यालय ने बताया कि अल्सू जहाज को कोई स्पष्ट नुकसान दिखाई नहीं दिया है. हालांकि, टक्कर के बाद से अधिकारियों का तुगबर्क इमामोग्लू से संपर्क स्थापित नहीं हो सका है.   इस जहाज पर मौजूद 10 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ गई है.

इस्तांबुल चैंबर ऑफ मैरीटाइम कॉमर्स के आंकड़ों के मुताबिक, तुगबर्क इमामोग्लू एक बल्क कैरियर है, जबकि अल्सू एक केमिकल टैंकर के रूप में काम करता है. फिलहाल, तुर्की की बचाव एजेंसियां समुद्र और आसपास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version