India Inflation: फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.21% पहुंची, लहसुन-प्याज सस्ते तो सोने-चांदी के दाम में तेज बढ़ोतरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.21 प्रतिशत दर्ज की गई है. यह जनवरी की महंगाई दर 2.74 प्रतिशत से 0.47 प्रतिशत अधिक है. यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई है.

ग्रामीण और शहरी महंगाई का हाल

जारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में फरवरी के दौरान खुदरा महंगाई दर 3.37 प्रतिशत रही, जो जनवरी में 2.73 प्रतिशत थी. वहीं शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर 3.02 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले महीने 2.75 प्रतिशत थी.

खाद्य महंगाई भी बढ़ी

फरवरी में खाद्य महंगाई दर 3.47 प्रतिशत रही. ग्रामीण क्षेत्रों में यह 3.46 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई.

किन चीजों के दाम घटे

फरवरी में सालाना आधार पर कुछ खाद्य वस्तुओं के दामों में गिरावट भी दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक गिरावट लहसुन (-31.09%), प्याज (-28.20 प्रतिशत), आलू (-18.46 प्रतिशत), अरहर दाल (-16 प्रतिशत) और लीची (-11.52%) में देखी गई.

किन चीजों के दाम बढ़े

दूसरी ओर कुछ वस्तुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. इनमें सिल्वर ज्वेलरी (160.84$), गोल्ड, डायमंड और प्लेटिनम ज्वेलरी (48.16%), कोपरा (46.16%), टमाटर (45.29%) और फूलगोभी (43.77%) शामिल हैं.

अन्य सेक्टर में महंगाई

फरवरी में फूड एंड बेवरेज सेक्टर में महंगाई दर 3.35% रही. पान और तंबाकू में 3.49%, कपड़े और जूते में 2.81%, हाउसिंग, पानी, बिजली, गैस और अन्य ईंधन में 1.52% तथा एजुकेशन सेवाओं में 3.33% महंगाई दर्ज की गई.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई

50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई तेलंगाना में 5.02% दर्ज की गई. इसके बाद राजस्थान (3.53%), केरल (3.50%), आंध्र प्रदेश (3.45%) और पश्चिम बंगाल (3.44%) का स्थान रहा.

कैसे जुटाए जाते हैं आंकड़े

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय देशभर के 1407 शहरी बाजारों और 1465 गांवों से हर सप्ताह कीमतों का डेटा एकत्र करता है. फरवरी 2026 में सभी ग्रामीण और शहरी बाजारों से लगभग 100% डेटा संग्रह किया गया.

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में गिरावट के बीच Power Stocks में जोरदार तेजी, Adani Power समेत कई शेयर चमके

Latest News

IndiGo–Adani Partnership: ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर अब मिलेंगे ब्लूचिप पॉइंट्स, इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट की नई साझेदारी

इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नई साझेदारी की घोषणा की है. अब अदाणी एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री शॉपिंग करने पर इंडिगो ब्लूचिप मेंबर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे.

More Articles Like This

Exit mobile version