Stock Market: गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 82.79 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,361.87 के स्‍तर पर बंद हुआ.

इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 18.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत का नुकसान लेकर 24,793.25 के स्‍तर पर बंद हुआ.  बता दें कि बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,444.66 के स्‍तर पर और निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.17 प्रतिशत का नुकसान लेकर 24,812.05 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स के कंपनियों का हाल

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से केवल 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से केवल 17 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अडाणी पोर्ट्स के स्‍टॉक‍ सबसे अधिक 2.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये कंपनियां बढ़त के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 0.74 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.45 फीसदी, भारती एयरटेल 0.43 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.32 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.13 फीसदी और टाटा मोटर्स के शेयर 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

नुकसान में बंद होने वाले शेयर

जबकि दूसरी ओर, आज बजाज फाइनेंस के शेयर 2.19 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.95 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.73 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.28 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.13 फीसदी, एनटीपीसी 1.07 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.05 फीसदी, टाटा स्टील 0.99 फीसदी, इंफोसिस 0.95 फीसदी, टीसीएस 0.89 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.58 फीसदी, पावरग्रिड 0.50 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.41 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, एचसीएल टेक 0.33 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.27 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.23 फीसदी, रिलायंस 0.12 फीसदी, एटरनल 0.10 फीसदी, आईटीसी 0.07 फीसदी और सनफार्मा के शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हेली सेवाओं पर सस्पेंस बरकरार, बुकिंग की तारीख नहीं हुई जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This