Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. कंपनियों की पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान से पहले निवेशकों ने दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली की. शेयर मार्केट में कमजोरी का यह लगातार दूसरा दिन रहा. शुरुआती बढ़त को गंवाने के बाद बीएसई सेंसेक्स 27.43 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट लेकर 79,897.34 के स्‍तर पर बंद हुआ.

शुरुआती कारोबार में सूचकांक 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 के हाई लेवल पर पहुंच गया, लेकिन बाद में हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के वजह से इसकी बढ़त कम हो गई. सेंसेक्स में आज 79,464.38 और 80,170.09 के बीच कारोबार हुआ. वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 8.50 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,315.95 के स्‍तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 24,402.65 के हाई 24,193.75 के लो लेवल के बीच घूमता रहा.

टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में सेंसेक्स के के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एसबीआई और टाइटन, सेंसेक्स के टॉप गेनर रहे. इसके अलावा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस और जेएसडब्‍ल्‍यू स्टील के शेयर लाभ में दिखें.

टॉप लूजर्स

दूसरी ओर सेंसेक्स के 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे. इसके अलावा, सन फार्मा, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक अदाणी पोर्ट्स और एचयूएल के शेयरों को नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली में झमाझम होगी बारिश, इस राज्य में कमजोर होने लगा मानसून; जानिए यूपी में कहां बरसेंगे बदरा?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version