दिल्ली में झमाझम होगी बारिश, इस राज्य में कमजोर होने लगा मानसून; जानिए यूपी में कहां बरसेंगे बदरा?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: मानसून आने के साथ ही देश के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है. उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो रही है. बारिश के कारण जहां गर्मी से निजात मिली है, तो वहीं लगातार हो रही बारिश कुछ राज्यों में बाढ़ का कारण बन रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 15 जुलाई तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिलेगा. देश भर के अधिकांश हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है. इन सब के बीच आइए आपको बताते हैं देश भर में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा…

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. इससे तापमान में कमी तो आई है, लेकिन उमस बढ़ने से थोड़ी परेशानी बढ़ी है. मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार 11 जुलाई को भी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगें. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की धूप भी खिली रह सकती है. तापमान में कमी रहेगी, लेकिन उमस से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस समय मानसून सक्रिय है. इसके कारण कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है. कुछ जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जुलाई तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, आने वाले 2 से तीन दिनों के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, अमरोहा, मुरादाबाद में बारिश देखने को मिलेगी.

बिहार में कमजोर हो रहा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा साझा की गई ताजा जानकारी के अनुसार बिहार में मानसून कमजोर होते नजर आ रहा है. उत्तर प्रदेश से पहले ही बिहार में मानसून ने दस्तक दी थी. इसके बाद से वहां लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कई जगह पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. इन सब के बीच मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में मानसून कमजोर होने लगा है. फिर भी बिहार के कुछ शहरों में आज हल्की बारिश पड़ने की संभावना है. बिहार में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायली सैनिकों ने जारी किया गाजा सिटी खाली करने का फरमान, जानिए अब क्या करेगा हमास?

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version