Stock Market: बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ने के वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज भारी तेजी दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त लेकर बंद हुए हैं. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.04 प्रतिशत यानी 843 अंक की बढ़त के साथ 82,133 के स्‍तर पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.89 प्रतिशत यानी 219 अंक की बढ़त के साथ 24,768 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 4 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे.

इन शेयरों में आया सबसे अधिक उछाल

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल में 4.51 प्रतिशत, आईटीसी में 2.30 प्रतिशत, कोटक बैंक में 2.17 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.94 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 प्रतिशत दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस में 2.49 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.30 प्रतिशत, हिंडाल्को में 1.01 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 0.99 प्रतिशत और जेएसडबल्यू स्टील में 0.37 प्रतिशत दर्ज हुई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.40 प्रतिशत आई. इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.71 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.96 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.42 प्रतिशत की तेजी आई.

इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.17 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.82 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 0.55 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :– ‘महाकुंभ हमारी आस्था…’, प्रयागराज की धरती से बोले पीएम मोदी- ‘पवित्र स्थलों और तीर्थों का देश है हमारा भारत’

 

 

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version