Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. आज सभी सेक्टर्स में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्‍स और एनएसई निफ्टी दोनों ही आज प्रतिशत उछले. बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों ने एक ही दिन में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमाये. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 1.04 प्रतिशत यानी 819.69 अंक की बढ़त लेकर 79,705.91 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.04 प्रतिशत यानी 250 अंक की बढ़त के साथ 24,367.50 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी (NSE Nifty) के 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान पर, 4 शेयर लाल निशान, जबकि एक शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ था.

इन शेयरों में दर्ज की गई सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स में 5.68 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.05 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 2.88 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 2.81 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 2.63 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी लाइफ में 1.-09 प्रतिशत, कोटक बैंक में 0.16 अ, मारुति में 0.12 प्रतिशत और सनफार्मा में 0.10 प्रतिशत दर्ज हुई.

सभी सूचकांक हरे निशान पर

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सभी हरे निशान पर बंद हुए हैं. सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.83 प्रतिशत की आई. इसके अलावा निफ्टी आईटी में 1.55 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.72 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.33 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.61 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.55 प्रतिशत, निफअटी प्राइवेट बैंक में 0.49 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.92 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.43 प्रतिशत और निफ्टी मेटल में 0.77 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Sawan Purnima Upay: सावन पूर्णिमा के दिन चुपके से करें ये उपाय, दूर होगा वास्तु दोष

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version