Opening Bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 170 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स

Must Read

Share Market: ग्‍लोबल मार्केट से मिले अच्‍छे संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार  बढ़त के साथ खुला. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 235.97 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 65,867.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 55.70 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19601.45 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

प्री-ओपनिंग में दिखी हल्की बढ़त
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स 172.24 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 65,803.81 के स्तर पर ट्रेड करते दिखा. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 85.20 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19631.00 के लेवल पर नजर आ रहा था.

बाजार की चाल

6 अक्‍टूबर को भारतीय शेयर बाजार की चाल भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक पर निर्भर करेगी. हालांकि, एमपीसी नतीजे से पहले शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिल सकती है. फेस्टिव सीजन के दौरान रीपो रेट की घोषणा पर सबकी नजर है. ऐसी उम्मीद है कि समिति बेंचमार्क पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी और दरों को यथावत रखा जा सकता है. वहीं ग्‍लोबल लेवल पर, अमेरिका में नौकरियों की रिपोर्ट, जो आज आने वाली है, का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि यह ब्याज दरों पर फेड की भविष्य की कार्रवाई का फैसला कर सकती है.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This