Stock Market: गुरुवार को कैसे हुई शेयर बाजार की शुरुआत? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी-खासी बढ़त लेकर खुला. हालांकि, शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने अपनी बढ़त खो दी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 578 अंक की बढ़त लेकर 74,308 के स्‍तर पर खुला. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसने अपनी काफी बढ़ते खो दी और यह केवल 80 अंक की बढ़त लेकर 73,824.62 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा.

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.11 प्रतिशत यानी 24 अंक की बढ़त लेकर 22,361 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, जबकि 27 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

इन शेयरों में दिखी तेजी

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.74 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा रिलायंस में 1.89 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 1.60 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.53 प्रतिशत और एशियन पेंट में 1.52 प्रतिशत तेजी आई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट में 1.41 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 1.35 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 1.04 प्रतिशत, ग्रेसिम में 1.02 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.92 प्रतिशत देखने को मिली है.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 1.29 प्रतिशत देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.37 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.85 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.69 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.33 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 प्रतिशत की तेजी दिखी.

इससे इतर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.08 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.03 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: 6 मार्च को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां करें चेक

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version