Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 363 अंक की बढ़त लेकर 74,392 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है.

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 0.32 प्रतिशत यानी 71 अंक की बढ़त के साथ 22,541 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा. इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान पर, 7 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखे.

इन शेयरों में दिखी गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 4.31 प्रतिशत दर्ज की गई है. इसके अलावा विप्रो में 3.44 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 2.84 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.42 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 1.93 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है. इससे इतर इंडसइंड बैंक में 4.43 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 3.10 प्रतिशत, कोटक बैंक में 2.31 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 2.10 प्रतिशत और आईटीसी में 1.56 प्रतिशत की तेजी आई.

सेक्टोरल इंडेक्‍स का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे अधिक 1.06 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.77 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.68 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.51 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.30 प्रतिशत की गिरावट आई.

इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.23 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.19 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.09 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.15 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Yuzvendra Chahal: RJ Mahvash को संस्कारी लुक में देख पिघल गए हमारे युजी भाई, तारीफ में कह दी ये बात

Latest News

Budget 2026: CM योगी बोले- ‘अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा यह बजट’

Budget 2026: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री...

More Articles Like This