भारत के एग्रीफूडटेक स्टार्टअप्स ने पिछले वर्ष 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का किया निवेश, 2023 से 3 गुना उछाल: Report

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के एग्रीफूडटेक स्टार्टअप्स में निवेश पिछले वर्ष तीन गुना बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया. इसमें क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो द्वारा जुटाए गए धन का योगदान रहा. ओमनिवोर ने वैश्विक निवेश मंच एगफंडर के साथ मिलकर बुधवार को ‘डेवलपिंग मार्केट्स एग्रीफूडटेक इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2025’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एग्रीफूडटेक स्टार्टअप्स में निवेश 2024 में 2.5 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 806 मिलियन अमरीकी डॉलर था.
ज़ेप्टो ने पिछले वर्ष कई चरणों में 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए थे. रिपोर्ट में कहा गया है, “2024 में भारत के लिए शीर्ष दौर ई-किराना और रेस्तरां से संबंधित स्टार्टअप में निरंतर निवेश को उजागर करते हैं, जो देश की घनी शहरी सेटिंग्स और उच्च आबादी को देखते हुए उपयुक्त हैं. मिडस्ट्रीम टेक्नोलॉजीज भी भारत के एग्रीफूडटेक निवेश के लिए एक उच्च प्रदर्शन वाली श्रेणी रही है.”
एक बयान के मुताबिक, विकासशील बाजारों में कृषि-खाद्य प्रौद्योगिकी निवेश 2024 में 3.7 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया, जो 2023 से 63% अधिक है और वैश्विक निवेश का 23% है. इसमें कहा गया है, “सौदा गतिविधि में वर्ष दर वर्ष 8.4% की गिरावट आई और यह 523 रह गई, क्योंकि उद्योग ने कम और बड़े सौदे किए.”
शीर्ष 10 देशों में से पांच में निवेश बढ़ा: भारत 2.5 बिलियन अमरीकी डॉलर (215%), सिंगापुर 172 मिलियन अमरीकी डॉलर (3%), मैक्सिको 97 मिलियन अमरीकी डॉलर (250%), वियतनाम 87 मिलियन अमरीकी डॉलर (350%), और चिली 58 मिलियन अमरीकी डॉलर (33%).
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version