भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मार्च महीने में दर्ज की गई 62 प्रतिशत की वृद्धि: Report

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र ने मार्च महीने में साल-दर-साल आधार पर 62 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इस तेजी के पीछे दो बड़े कारण हैं- टेक्नोलॉजी में हुआ सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग. Foundit के सीईओ वी सुरेश ने बताया, “भारत का हेल्थकेयर सेक्टर एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. अब तकनीक और टैलेंट के दम पर बदलाव हो रहे हैं.”

तेजी से बढ़ रही नौकरियों की मांग

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल हेल्थ और इंफॉर्मेटिक्स जैसी नई तकनीकों से जुड़ी नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, इस सेक्टर में नौकरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साथ ही, जेंडर डाइवर्सिटी और समावेशिता को भी बढ़ावा मिल रहा है. महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी देखी जा रही है.

हेल्थकेयर सेक्टर में 38 फीसदी है महिलाओं की हिस्सेदारी

हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं की कुल हिस्सेदारी 38 फीसदी है. हालांकि, लीडरशिप रोल यानी उच्च पदों पर उनकी मौजूदगी काफी कम है. रिपोर्ट के अनुसार, केवल 4 फीसदी नेतृत्व पद ही महिलाओं के पास हैं. यह रिपोर्ट Foundit Insights Tracker पर आधारित है. यह एक मासिक रिपोर्ट है जो foundit.in पर ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग डेटा का विश्लेषण करती है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version