दुबई में खुलेगा ‘इन्वेस्ट इंडिया’ का कार्यालय, UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए होगा वरदान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Invest India Office in Dubai: भारत सरकार ने देश में निवेश करने के इच्‍छुक संयुक्‍त अरब अमीरात के निवेशकों की सुविधा के लिए दुबई में ‘इन्‍वेस्‍ट इंडिया’ का ऑफिस खोलने का फैसला किया है. केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि दुबई में इन्‍वेस्‍ट इंडिया का कार्यालय खोलने का फैसला लिया गया है. दरअसल सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निवेश पर भारत-यूएई उच्चस्तरीय कार्यबल की 12वीं बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने यह भी ऐलान किया कि भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) का पहला विदेशी परिसर दुबई में स्थापित किया जाएगा. यह यूएई में रहने वाले 35 लाख भारतीय समुदाय के लिए एक वरदान होगा.

कई फैसलों पर प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान पीयूष गोयल और अबू धाबी निवेश प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक शेख हमीद बिन जायद अल नाहयान की सह-अध्यक्षता में दोनों पक्षों ने कई प्रमुख फैसलों पर प्रगति की समीक्षा की. साथ ही विभिन्न निर्णयों के त्वरित कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया.

आर्थिक भागीदारी समझौते की समीक्षा  

इन उपायों में स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार, भारत और यूएई की भुगतान प्रणालियों का एकीकरण, सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्राओं पर सहयोग और अहमदाबाद में एक ‘फूड पार्क’ का विकास शामिल हैं. केद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और यूएई साझेदारी नवोन्मेष,  इन्‍वेस्‍ट और सतत विकास पर आधारित है. भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक रिश्‍तों को बढ़ावा देने के लिए साल 2013 में कार्यबल की स्थापना की गई थी. संयुक्त कार्यबल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता के कामकाज की समीक्षा की.

द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा

पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय व्यापार में लगातार इजाफा हुआ है. साल 2024 की पहली छमाही में तेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में व्यापार बढ़कर 28.2 अरब डॉलर हो गया. यह सालाना आधार पर 9.8 फीसदी अधिक है.

ये भी पढ़ें :- Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav: जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की ओर कांग्रेस-एनसी, जानिए BJP का हाल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version