FY26 की पहली तिमाही में 76% बढ़ा IOB का मुनाफा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
सरकारी क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने शुक्रवार को FY26 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए. बैंक का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 75.6% बढ़कर 1,111.04 करोड़ रुपए हो गया है. FY25 की जून तिमाही में बैंक ने 632.81 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग (stock exchange filing) में बताया कि FY26 की जून तिमाही में बैंक की आय 17% बढ़कर 8,866.47 करोड़ रुपए हो गई है.

13% बढ़कर 2,747 करोड़ रुपए हुई बैंक की कुल ब्याज आय

इसमें 1,480.92 करोड़ रुपए की अन्य आय भी शामिल है. बैंक की कुल ब्याज आय (NII) 13% बढ़कर 2,747 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि एक साल पहले 2,441 करोड़ रुपए थी. FY26 की जून तिमाही में प्रोविजन और कंटीन्जेंसीज से पहले ऑपरेटिंग मुनाफा 2,357.95 करोड़ रुपए था, जो कि पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के आंकड़े 1,675.86 करोड़ रुपए से 41% अधिक है. वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का प्रोविजन और कंटीन्जेंसीज कम होकर 844.05 करोड़ रुपए पर आ गया है, जो कि पिछल वित्त वर्ष की समान तिमाही में 937.87 करोड़ रुपए था.

बैंक की एसेट्स क्वालिटी में भी हुआ सुधार

बैंक की एसेट्स क्वालिटी में भी सुधार दर्ज किया. सकल ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) मार्च तिमाही के 2.14% से घटकर 1.97% हो गई हैं, जबकि शुद्ध एनपीए इसी अवधि के 0.37% से बढ़कर 0.32% हो गया है. जून तिमाही में बैंक के प्रोविजन भी क्रमिक रूप से कम रहे, जो जून के अंत में घटकर 844 करोड़ रुपये रह गए, जबकि मार्च में यह 1,063 करोड़ रुपए था. प्रोविजन में इस गिरावट से बैंक के लाभ में भी वृद्धि हुई है.

पिछले एक महीने में शेयर में लगभग 7% की हुई वृद्धि

तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद, इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर इंट्रा-डे कारोबार के दौरान 0.8% बढ़कर 40.17 रुपए पर पहुंच गए. पिछले एक महीने में शेयर में लगभग 7% की वृद्धि हुई है. हालांकि, पिछले छह महीनों में शेयरों में 12.57 रुपए या 23.9% की गिरावट आई है. इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर की कीमत 11.90 रुपए या 22.94% कम हुई है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version