Stock Market: IT स्टॉक्स ने खराब किया शेयर बाजार का मूड, लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया. आईटी IT स्टॉक्स में भयंकर बिकवाली के कारण बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान में बंद हुए. सुबह के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी के नए रिकॉर्ड पर पहुंचने के बाद बिकवाली हाबी हुई. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 131.43 अंक फिसलकर 82948.23 के लेवल पर बंद हुआ.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 41 अंकों की गिरावट लेकर 25377.54 के स्‍तर पर पहुंच गया. आज शेयर बाजार का मूड आईटी स्टॉक्स ने खराब किया. आईटी शेयरों में TECHM, INFY, HCLTECH और टीसीएस के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई.

नए रिकॉर्ड पर पहुंचे थे सेंसेक्‍स-निफ्टी

बता दें कि विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड उच्च लेवल पर पहुंच गया था. 30 शेयर वाला सेंसेक्स 230.66 अंक चढ़कर 83,310.32  के लेवल के नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा था. एनएसई निफ्टी 60.05 अंक की बढ़त लेकर 25,478.60 अंक के नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था. वहीं बात करें एशियाई बाजारों की तो चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की-225 फायदे में दिखे. मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अमेरिकी फेड के फैसले आने से पहले स्‍टॉक मार्केट सर्तक रुख अपना रहा है. अगर फेड दरों में कटौती करता है तो एक बार फिर मार्केट में तेजी लौट सकती है.

ये भी पढ़ें :- जल्द ही दुनियाभर में छाएगा देसी शराब का नशा, निर्यात को लेकर बना जबरदस्त प्लान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version