US-चीन को पीछे छोड़ भारतीय शेयर बाजार बना नंबर-1, मार्च के बाद निवेशकों की बंपर कमाई

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने अमेरिका और चीन जैसे दुनिया के बड़े शेयर बाजारों को पछाड़ते हुए नंबर वन का स्‍थान हासिल किया है. आपको बता दें कि मार्च 2025 की शुरुआत से अब तक भारतीय लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 1 खरब डॉलर बढ़ गया है.

साथ ही लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.33 खरब डॉलर हो गया है. प्रतिशत के लिहाज से मार्केट कैप में 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जो दुनिया के टॉप 10 शेयर  बाजारों में सबसे अधिक वृद्धि है. भारत वर्तमान में अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद ग्‍लोबल लेवल पर पांचवां सबसे बड़ा मार्केट है.

दूसरे नंबर पर यह देश 

ग्‍लोबल लेवल पर, भारत के बाद जर्मनी के बाजार ने दूसरा सबसे बड़ा लाभ हासिल किया, जिसका एमकैप इस अवधि के दौरान लगभग 14 फीसदी बढ़ा. कनाडा में लगभग 11 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि हांगकांग में 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. जापान और यूनाइटेड किंगडम में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई. दुनिया का सबसे बड़ा इक्विटी बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका ने लगभग 2.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की. जबकि दूसरे सबसे बड़े चीन में 2.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. फ्रांस और ताइवान ने क्रमशः 3.9 फीसदी और 3.2 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की.

निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न 

मार्च से लेकर अबतक भारत के बेंचमार्क इंडेक्‍स, सेंसेक्स और निफ्टी में 12.5 प्रतिशत और 13.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्‍स क्रमशः 20.7 फीसदी और 26 फीसदी से अधिक चढ़े हैं. घरेलू शेयर बाजार में रैली लौटने से निवेशकों की बंपर कमाई हुई है. इससे निवेशक एक बार फिर खुश हैं. हालांकि, इस मजबूत रैली ने मूल्यांकन को एक बार महंगा कर दिया है जो चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें :- प्रकृति के साथ नियमित संपर्क से ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल- अभिनेत्री दीया मिर्जा

 

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version