LPG पर अपडेट: रसोई गैस को लेकर बड़ी तैयारी, 1 मई से बदल सकते हैं नियम, क्या है बुकिंग पर नई पाबंदी!

LPG Booking Rules Change: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई रूकने का खतरे बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए भारत में रसोई गैस को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स और सरकारी अपडेट्स के अनुसार, तेल विपणन कंपनियां (Indane, Bharat Gas, HP Gas) LPG सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी नियमों में कड़े बदलाव कर रही हैं ताकि आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू रखा जा सके. माना जा रहा है कि ये नए नियम 1 मई 2026 से लागू किए जा सकते हैं.

बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में बड़े बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 मई 2026 से रसोई गैस बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसमें अनिवार्य OTP-आधारित डिलीवरी, 25-45 दिनों का वेटिंग पीरियड और अनिवार्य eKYC शामिल है. शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों का अंतर रखा जा सकता है. साथ ही पीएनजी और एलपीजी के दोहरे कनेक्शन रखने वालों पर कार्यवाही की जा सकती है.

मिनिमम 25 और 45 दिनों का अंतर जरूरी

नए नियमों के अनुसार, सिलेंडर बुकिंग के बीच मिनिमम 25 और 45 दिनों का अंतर जरूरी किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों का अंतर रखा जा सकता है. यानी अगर आपने एक बार गैस बुक कर ली है, तो अगली बुकिंग के लिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है. इसका सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो महीने में एक से ज्यादा बार सिलेंडर लेते हैं.

OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम भी लागू

इसके अलावा OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को भी लागू करने की योजना है. यानि जब आपका सिलेंडर डिलीवरी के लिए निकलेगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. डिलीवरी के समय यह OTP बताना अनिवार्य होगा, तभी सिलेंडर आपको सौंपा जाएगा. बिना OTP के डिलीवरी नहीं की जाएगी, जिससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी पर रोक लगेगी.

भारत को रोजाना 80,000 टन LPG की जरूरत

सप्लाई की स्थिति को देखें तो भारत को रोजाना करीब 80,000 टन LPG की जरूरत होती है, जबकि देश में उत्पादन लगभग 46,000 टन प्रतिदिन है. यानी बाकी जरूरत आयात से पूरी होती है. पहले भारत अपनी लगभग 90% LPG जरूरत खाड़ी देशों से पूरी करता था, लेकिन अब सरकार ने रणनीति बदलते हुए अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से भी गैस खरीदना शुरू कर दिया है.

स्पॉट मार्केट से भी LPG खरीदना शुरू

युद्ध संकट के हालात को देखते हुए भारत ने स्पॉट मार्केट से भी LPG खरीदना शुरू किया है. इसका मतलब है कि जब जरूरत हो, उसी समय बाजार से गैस खरीदी जाए ताकि अचानक आई कमी को तुरंत पूरा किया जा सके. सरकार के मुताबिक, अब तक लाखों टन LPG आयात की जा चुकी है और कई जहाज भारत पहुंच चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी ने ‘मन की बात’ में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की उपलब्धि का किया जिक्र, जानिए क्‍या कहा ?

Latest News

चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का चौथा सैटेलाइट, निगरानी, सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों पर बढ़ी चुनौती

New Delhi: आतंकवाद का संरक्षण देने वाला पाकिस्तान अब चीन के सहारे अंतरिक्ष में भी अपनी जगह बनाना चाहता...

More Articles Like This

Exit mobile version