LPG सिलेंडर महंगा होने के बाद क्या पेट्रोल-डीजल ने भी दिया झटका? जानें आपके शहर में आज का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today: 1 अक्टूबर की सुबह रसोई गैस और ईंधन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. महीने की शुरुआत में ही कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है. गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब लोगों की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी बनी हुई है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पेट्रोल और डीजल के दाम में भी आज कोई बदलाव हुआ है. हालांकि, पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है. आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम अपने मौजूदा स्तर पर ही बने हुए हैं.

पेट्रोल के आज के ताजा भाव

शहर पेट्रोल की कीमत
दिल्ली 102.12 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये
जमशेदपुर 106.09 रुपये
चेन्नई 107.78 रुपये
जयपुर 113.19 रुपये
पटना 113.35 रुपये
कानपुर 101.78 रुपये
भोपाल 115.41 रुपये
मेरठ 101.44 रुपये

डीजल के आज के ताजा भाव

शहर डीजल की कीमत
दिल्ली 95.20 रुपये
मुंबई 97.97 रुपये
जमशेदपुर 101.23 रुपये
चेन्नई 99.56 रुपये
जयपुर 98.25 रुपये
पटना 99.36 रुपये
कानपुर 95.27 रुपये
भोपाल 100.47 रुपये
मेरठ 94.91 रुपये

मई 2026 में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी मई 2026 में देखने को मिली थी. 25 मई को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, 19 मई को भी ईंधन के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था. इसके अलावा 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इस तरह महज 15 दिनों के दौरान ईंधन की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में 1 अक्टूबर को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया इजाफा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़े: जिम्बाब्वे में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टरः चर्चित बिजनेसमैन और उनकी पत्नी सहित 6 की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version