LPG Price Today 6 August: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें ताजा रेट, आपके शहर में क्या है कीमत?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today 6 August: अगर आज आप रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. हर महीने एलपीजी की कीमतों में बदलाव का इंतजार लाखों परिवारों और कारोबारियों को रहता है, क्योंकि इसका सीधा असर घर के बजट से लेकर होटल और रेस्टोरेंट के खर्च तक पर पड़ता है. आज सरकारी तेल कंपनियों ने नई कीमतें जारी कर दी हैं. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में राहत बरकरार है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पहले की गई कटौती का फायदा अभी भी कारोबारियों को मिल रहा है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज गैस सिलेंडर कितने का मिल रहा है…

घरेलू LPG गैस सिलेंडर के आज के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने 6 अगस्त को घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी उपभोक्ताओं को पहले वाली कीमत पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा.

शहर घरेलू LPG सिलेंडर
दिल्ली ₹942
नोएडा ₹939.50
गाजियाबाद ₹939.50
मुंबई ₹941.50
पटना ₹1,031.50
लखनऊ ₹979.50
हैदराबाद ₹994
बेंगलुरु ₹944.50
चेन्नई ₹957.50
रांची ₹999.50

कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा दाम

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 अगस्त से की गई कटौती का लाभ अब भी जारी है. इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिल रही है.

शहर कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली ₹2,738
नोएडा ₹2,738
गाजियाबाद ₹2,738
मुंबई ₹2,691.50
पटना ₹3,018
लखनऊ ₹2,860.50
हैदराबाद ₹2,985
बेंगलुरु ₹2,821
चेन्नई ₹2,906
रांची ₹2,922

क्या आगे बदल सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम?

फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, सरकार एक नई योजना पर विचार कर रही है, जिसका असर भविष्य में गैस सिलेंडर की कीमतों पर पड़ सकता है. अभी इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

LPG गैस सिलेंडर की कीमतें क्यों बदलती हैं?

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कई आर्थिक और वैश्विक कारकों पर निर्भर करती है. इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और सरकार की नीतियां प्रमुख हैं. इन्हीं कारणों से समय-समय पर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते या घटते रहते हैं.

गैस सिलेंडर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय यह जरूर जांच लें कि सिलेंडर की सील टूटी हुई न हो, सेफ्टी कैप सही तरीके से लगी हो और सिलेंडर की एक्सपायरी डेट (जैसे D26, यानी दिसंबर 2026) वैध हो. साथ ही सिलेंडर पर ज्यादा जंग या गहरा डेंट नहीं होना चाहिए. कम वजन या गैस की चोरी से बचने के लिए डिलीवरी के समय सिलेंडर का वजन भी जरूर जांच लें.

यह भी पढ़े: Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने से पहले रुकिए! एक दिन में 2,890 रुपए की बड़ी छलांग, चांदी भी हुई रिकॉर्ड महंगी

Latest News

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए 3 वायलेंट सीन, तब मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

Mumbai: सेंसर बोर्ड से बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड ‘आवारापन 2’ को हरी झंडी मिल गई है,...

More Articles Like This

Exit mobile version