आज कितना बदला LPG सिलेंडर का रेट? दिल्ली से पटना तक जानें घरेलू और कमर्शियल गैस के भाव

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर की तारीख बेहद अहम होने वाली है. फिलहाल 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अगले महीने से सब्सिडी पाने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं कराया है, तो सरकारी सब्सिडी का लाभ बंद हो सकता है.आज 28 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये में बिक रहा है.

वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,747.50 रुपये है. दिल्ली के साथ-साथ पटना समेत कई शहरों में भी एलपीजी के मौजूदा रेट फिलहाल पहले के स्तर पर बने हुए हैं. अब सबकी नजर 1 अक्टूबर पर है, क्योंकि इसी दिन तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा कर नए रेट जारी करेंगी.

1 अक्टूबर से सब्सिडी के नियमों में बदलाव

सरकारी सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का लाभ लेने के लिए अब बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन यानी BAA जरूरी किया गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से यह व्यवस्था लागू की जा रही है. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें 1 अक्टूबर से मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा. ऐसे उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन चालू रहेगा और उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी भी मिलती रहेगी. फर्क सिर्फ इतना होगा कि उन्हें सब्सिडी वाले रेट के बजाय बाजार भाव पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.

आज प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर का रेट

  • 28 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,747.50 रुपये है.
  • मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,884 रुपये है.
  • बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,831 रुपये का है. हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,996 रुपये में बिक रहा है.
  • चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,916.50 रुपये का है. कटक में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,885 रुपये, जबकि कोयंबटूर में घरेलू सिलेंडर 959 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,940 रुपये का है.
  • रांची में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,010.50 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,925.50 रुपये में मिल रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी

LPG की कीमतों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल पर भी नजर बनी हुई है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेल की कीमतों में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. ईरान से जुड़े घटनाक्रम और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के बाजार में हलचल बढ़ी है. ब्रेंट क्रूड 0.80% की बढ़त के साथ 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 8% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़े: Delhi Liquor Price: दिल्ली में दिवाली से पहले महंगी हो सकती है शराब, नई आबकारी नीति से बढ़ेंगे दाम?

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This