LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, जानिए दिल्ली से प्रयागराज तक आज का रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Price Today: देशभर में घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद 29 सितंबर 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर के लिए जारी कीमतों को ही बरकरार रखा है. हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में महीने की शुरुआत में मामूली बढ़ोतरी की गई थी. LPG की कीमतों में स्थिरता ऐसे समय में बनी हुई है, जब वैश्विक तेल बाजार पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित तेजी को लेकर दबाव में है. इसका सीधा असर आने वाले समय में घरेलू गैस की लागत पर पड़ सकता है.

आज कितनी है LPG की कीमत?

29 सितंबर 2026 को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम सितंबर की शुरुआत में 9.50 रुपये बढ़ाए गए थे. दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये है. कोलकाता में घरेलू सिलेंडर का भाव 968 रुपये और बेंगलुरु में 944.50 रुपये है.

शहरवार LPG सिलेंडर के रेट

शहर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली ₹942 ₹2,747.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,701
कोलकाता ₹968 ₹2,884
बेंगलुरु ₹944.50 ₹2,831
विजयवाड़ा ₹966.50 ₹2,890
चेन्नई ₹957.50 ₹2,916.50
कटक ₹968 ₹2,885
प्रयागराज ₹994.50 ₹2,885
रांची ₹1,010.50 ₹2,925.50

कच्चे तेल की कीमत बढ़ी तो LPG पर बढ़ सकता है दबाव

घरेलू LPG की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है. ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच FY26-27 की दूसरी छमाही के लिए कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अलग-अलग संभावित परिस्थितियों का अनुमान दिया है. रिपोर्ट के ‘बेस-केस सिनेरियो’ में, जिसकी संभावना 55% बताई गई है, FY27 की दूसरी छमाही में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत 95 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, हाई-रिस्क सिनेरियो में कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

घरेलू LPG पर तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

ICRA की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा ऊंची तेल कीमतों के बावजूद तेल कंपनियों को घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब 300 रुपये प्रति सिलेंडर की अंडर-रिकवरी यानी लागत और बिक्री मूल्य के बीच घाटा हो रहा है. अगर कच्चे तेल की कीमत 115 से 125 डॉलर प्रति बैरल के बीच पहुंचती है, तो घरेलू LPG पर तेल कंपनियों का सालाना घाटा बढ़कर करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसी स्थिति में तेल कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है.

लंबे समय तक इस अंतर को बनाए रखना उनके लिए मुश्किल हो सकता है और आगे चलकर सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता या LPG की कीमतों में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है. फिलहाल, 29 सितंबर को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को आज कीमतों में कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.

यह भी पढ़े: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Latest News

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गुजरात में लागू हुआ UCC कानून, गजट नोटिफिकेशन जारी, कई अहम नियम शामिल

New Delhi: गुजरात सरकार के समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद...

More Articles Like This

Exit mobile version