ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीतियों को US में मैन्युफैक्चरिंग की नौकरियां और फैक्ट्रियां वापस लाने का दिया श्रेय

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीतियों को देश में मैन्युफैक्चरिंग की नौकरियां और फैक्ट्रियां वापस लाने का श्रेय दिया है. ट्रंप ने कहा कि हमारे यहां पहले से ज्यादा फैक्ट्रियां बन रही हैं. आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और ये कंपनियां भी अच्छा कर रही हैं. पूरे देश में फैक्ट्रियां और प्लांट बन रहे हैं. मैन्युफैक्चरिंग वापस आ रही है. ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से विदेशी कंपनियों के लिए अमेरिका में सामान बेचकर पैसा कमाना और अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां छीनना मुश्किल हुआ है.

आपके पास नौकरियां नहीं बचती थीं

उन्होंने कहा क‍ि वे अपना सामान यहां बेचते थे, पैसा लेकर चले जाते थे और आपके पास नौकरियां नहीं बचती थीं. उनका कहना है कि विदेशी कंपनियों से मिलने वाली प्रतिस्पर्धा से अमेरिकी उद्योगों को सुरक्षा देने की वजह से देश में मैन्युफैक्चरिंग फिर से तेजी पकड़ रही है. टेक्सास में बोलते हुए ट्रंप ने ट्रक निर्माता कंपनी के बढ़ते कारोबार का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दिखाता है कि उनकी व्यापार नीतियां काम कर रही हैं.

अमेरिकी निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया

मेरे साथ ऐसा नहीं है. हमने इसे बदल दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. उन्होंने दावा किया कि चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा तेजी से कम हुआ है. ट्रंप ने कहा कि हमारी मजबूत टैरिफ नीति की वजह से इस साल अमेरिकी निर्यात हमारे देश के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा गिरकर पिछले 44 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कमाई बढ़ी

ट्रंप ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कर्मचारियों की कमाई बढ़ी है और इस साल अमेरिका में 60,000 नई मैन्युफैक्चरिंग नौकरियां जुड़ी हैं. भारी ट्रकों का उत्पादन भी करीब 31 प्रतिशत बढ़ा है. ट्रंप ने कहा कि भारी ट्रकों की सप्लाई उनके प्रशासन के दौरान अमेरिकी इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. पीटरबिल्ट की इवेंट्स मैनेजर सारा रेनशॉ ने ट्रंप से कहा कि उनके टैरिफ की वजह से कंपनी अपना उत्पादन बढ़ाने और ज्यादा लोगों को नौकरी देने में सफल रही है.

इसे भी पढ़ें. फ्लाईदुबई फ्लाइट के कैप्टन स्मित माछर से PM मोदी ने की बात, बोले- आपकी हिम्मत को सलाम

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version