LPG Rate Today: महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 42 रुपये तक बढ़े दाम, जानिए आपके शहर का नया रेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today 1 June: जून महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है. तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के अनुसार कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये से लेकर 53.50 रुपये तक महंगा हो गया है. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग सर्विस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है, जो रोजमर्रा के कामकाज के लिए LPG पर निर्भर हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है. मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 3,067 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 53.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 3,255.50 रुपये पहुंच गई है. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट 3,283 रुपये हो गया है.

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये की पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा.

जानिए आपके शहर में LPG सिलेंडर का नया रेट

शहर घरेलू LPG (14.2 Kg) कमर्शियल LPG (19 Kg)
नई दिल्ली ₹913.00 ₹3,113.50
कोलकाता ₹939.00 ₹3,255.00
मुंबई ₹912.50 ₹3,067.00
चेन्नई ₹928.50 ₹3,283.00
गुरुग्राम ₹921.50 ₹3,130.00
नोएडा ₹910.50 ₹3,113.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹3,198.00
भुवनेश्वर ₹939.00 ₹3,290.00
चंडीगढ़ ₹922.50 ₹3,136.50
हैदराबाद ₹965.00 ₹3,367.00
जयपुर ₹916.50 ₹3,141.00
लखनऊ ₹950.50 ₹3,236.00
पटना ₹1,002.50 ₹3,400.50
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ₹3,152.00

क्यों बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर देखने को मिल रहा है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर खाड़ी देशों पर निर्भर है. ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने से ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 40 प्रतिशत कच्चा तेल, 65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और करीब 90 प्रतिशत LPG खाड़ी देशों से आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में किसी भी तरह की उथल-पुथल का सीधा असर भारत में ईंधन और गैस की कीमतों पर पड़ता है.

हर महीने बदलती हैं LPG की कीमतें

भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को की जाती है. इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर, परिवहन लागत और सरकारी नीतियों का असर पड़ता है. इसी आधार पर तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने नई दरें जारी करती हैं. फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार ईंधन की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़े: सोमवार को हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Latest News

Auto Sales May 2026: हुंडई और महिंद्रा की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी, SUV की मजबूत मांग से मिली रफ्तार

Auto Sales May 2026: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मई 2026 में भी बिक्री के मोर्चे पर शानदार...

More Articles Like This

Exit mobile version