Market Cap Crash: एचडीएफसी बैंक समेत टॉप कंपनियों का 1 लाख करोड़ डूबा, Airtel-SBI में तेजी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Market Cap Crash: बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एचडीएफसी बैंक के मार्केट वैल्यूएशन में 56,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी कमी देखने को मिली.

टॉप 10 कंपनियों का 1 लाख करोड़ से ज्यादा नुकसान

16 से 20 मार्च के दौरान देश की शीर्ष 10 कंपनियों का कुल मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घट गया. हालांकि, इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा के अनुसार, बाजार भले ही सपाट रहा, लेकिन इसमें हल्का नकारात्मक रुझान बना रहा.

सप्ताह के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव

उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन कारोबारी सत्र सकारात्मक रहे, लेकिन गुरुवार को आई तेज गिरावट ने सारी बढ़त को खत्म कर दिया. इसके बाद अंतिम सत्र में भी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

HDFC Bank समेत दिग्गज कंपनियों को नुकसान

बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 56,124.48 करोड़ रुपए घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपए हो गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का बाजार मूल्यांकन 18,009.62 करोड़ रुपए घटकर 4,89,631.32 करोड़ रुपए रह गया, जबकि बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 15,338.42 करोड़ रुपए कम होकर 5,16,715.12 करोड़ रुपए पर आ गया.

TCS और ICICI Bank में भी गिरावट

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 7,127.63 करोड़ रुपए घटकर 8,64,940 करोड़ रुपए रह गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 6,171.72 करोड़ रुपए घटकर 8,91,673.06 करोड़ रुपए पर आ गया. कुल मिलाकर इन पांच प्रमुख कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,02,771.87 करोड़ रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Airtel और SBI ने दिखाई मजबूती

हालांकि, बाजार की कमजोरी के बीच कुछ दिग्गज कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. भारती एयरटेल के शेयरों में 24,462.03 करोड़ रुपए की मजबूत बढ़त देखने को मिली, जिससे उसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 10,52,893.75 करोड़ रुपए हो गया.

Infosys और LIC में भी हल्की बढ़त

इसी तरह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मार्केटकैप में 10,707.52 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और यह 9,76,968.57 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. वहीं, इंफोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाजार मूल्यांकन में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई, जिससे इनका मार्केटकैप क्रमशः 5,08,789.37 करोड़ रुपए और 4,91,610.45 करोड़ रुपए हो गया.

यह भी पढ़े: ब्रिटिश परमाणु पनडुब्बी…, डिएगो गार्सिया पर हमले के बाद UK का बड़ा रिएक्शन

Latest News

Chaitra Navratri 2026 5th Day: नवरात्रि के पांचवे दिन होती है स्कंदमाता की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 5th Day: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि के सभी 9 दिनों में मां...

More Articles Like This