PAK को ना, INDIA को हां! श्रीलंका के कप्तान ने छोडा PSL, IPL खेलने का लिया फैसला

Must Read

New Delhi: श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने IPL में खेलने की वजह से यह फैसला लिया है. श्रीलंका के कप्तान शनाका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह IPL में शामिल हो सकते हैं.

चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शनाका IPL की उन फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं, जिन्हें चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत है. राजस्थान रॉयल्स उन टीमों में शामिल है, जिन्हें खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर चिंता है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर शनाका को उनके विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

शनाका के रॉयल्स से जुड़ने की चर्चा तेज

यह ध्यान देना जरूरी है कि ये खबरें फिलहाल पक्की नहीं हैं. शनाका के रॉयल्स से जुड़ने की चर्चा जरूर तेज हो रही है, लेकिन तकनीकी रूप से वे अभी भी PSL की टीम का हिस्सा हैं. फैंस राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 28 मार्च को सीजन का पहला मैच होना है. अगर शनाका आधिकारिक तौर पर PSL से हटते हैं, तो यह लाहौर कलंदर्स के लिए बड़ा झटका होगा.

इंटरनेशनल स्टार्स की बढ़ती लिस्ट में शामिल

अपनी टीम को मजबूत करने के लिए इस पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर को साइन किया था. शनाका भी इंटरनेशनल स्टार्स की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. जो इस सीजन आईपीएल या निजी कारणों को PSL को छोड़ चुके हैं. दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग को देखकर पाकिस्तान ने भी ऐसे ही टी20 लीग शुरू की थी. इतने सालों के बाद भी पाकिस्तान सुपर लीग पर विदेशी खिलाड़ियों को भरोसा नहीं हुआ और नाम वापस लेकर सभी भारत में खेलने आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. कतर में हेलीकॉप्टर क्रैशः हादसे में छह लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता, तलाश जारी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This