भारत के दुश्मन बिलाल आरिफ का ईद के दिन हत्या, अपनों ने ही उतारा मौत के घाट

Must Read

Pakistan : पाकिस्तान में शनिवार को ईद की नमाज के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके परिवार वालों ने चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी मिली है कि यह घटना मुरीद के अंतर्गत एक मरकज के पास लश्कर-ए-तैबा के ध्वस्त मुख्यालय के नजदीक हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन खुफिया सूत्रों को पारिवारिक विवाद का संदेह है. सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर भी इसके कई वीडियो सामने आए है. जिनमें आतंकी बिलाल जमीन पर बेजान पड़ा दिख रहा है. हालांकि इनकी प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके सेंटर में भर्ती का मुख्य जिम्मेदार

इस मामले को लेकर रिपोर्ट का कहना है कि बिलाल लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके सेंटर में भर्ती का मुख्य जिम्मेदार था. बता दें कि वो युवाओं की पहचान कर उन्हें बरगलाकर जिहादी एजेंडे का प्रचार करता था. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बिलाल का काम लोगों को वैचारिक प्रशिक्षण देकर उनका ब्रेनवॉश करना था, हालांकि भारत में बिलाल की कोई तलाश नहीं थी.

अपने ही जाल में खुद फंसा पाकिस्‍तान  

इसके साथ ही दशकों तक आतंकी नेटवर्कों को अपनी विदेश नीति का हथियार बनाकर बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब खुद ही अपने जाल में फंस गया है. इसके साथ ही वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (जीटीआई) 2026 में पहली बार पाकिस्तान पहले स्थान पर है. इतना ही नही बल्कि  2025 में दुनिया का सबसे ज़्यादा आतंक प्रभावित देश बन गया है. यहां तक कि 1,139 मौतें, 1,045 हमले, 1595 लोग घायल और 655 बंधकों के मामले सामने आए हैं.

56 प्रतिशत मौतों का कारण ये देश

बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सबसे अधिक आतंकी घटनाएं हुईं. इनमें 74 प्रतिशत हमले और 67 प्रतिशत मौतें दर्ज की गईं हैं. इसके साथ ही सबसे प्रमुख आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान है, उसने 2025 में 595 हमले किए और 637 लोगों की मौतों के लिए जिम्मेदार था. माना जाता है कि ये देश में आतंकवाद से हुई कुल मौतों का 56 प्रतिशत है.

 इसे भी पढ़ें :- ‘हर हमले का देंगे करारा जवाब’, इजराइल में बैलिस्टिक मिसाइल अटैक के बाद नेतन्याहू ने दी ईरान को चेतावनी

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This