Maruti Suzuki ने रेल से कारें भेजकर बनाया नया रिकॉर्ड, 5.18 लाख गाड़ियों का किया ट्रांसपोर्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अब एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के साथ मिलकर कंपनी ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो अभी तक किसी और कार कंपनी ने नहीं किया है. मारुति सुजुकी ने FY24-25 में भारतीय रेलवे के जरिए 5.18 लाख गाड़ियों का ट्रांसपोर्ट किया है. कंपनी के अनुसार, यह संख्या उसके प्लांट से निकलने वाली टोटल कारों का करीब 24.3% था, जिसे रेलवे के जरिए देश के कई शहरों में भेजा गया. ये रेलवे के जरिए एक वित्त वर्ष के भीतर भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा डिस्पैच रहा है.
मारुति नए बताया कि रेलवे का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम प्रदूषण और ऊर्जा बचाने वाला सबसे अच्छा परिवहन का साधन है और यह सड़क पर भीड़भाड़ को कम करने में भी मदद करता है. मौजूदा समय में मारुति सुजुकी, भारतीय रेलवे के जरिए 20 से ज्यादा हबों तक अपनी कारें भेजती है, जहां से पूरे देश के 600 से अधिक शहरों में ये कारें भेजी जाती हैं. मारुति दूसरे देशों में कारें एक्सपोर्ट करने के लिए जिन 2 मुंद्रा और पिपावाव पोर्ट का इस्तेमाल करती है, वहां तक भी रेलवे के जरिए ही कारें भेजी जाती हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This