Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित ‘Most Powerful Women (MPW) 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पब्लिक पॉलिसी और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों की भारत की प्रमुख महिला लीडर्स ने हिस्सा लिया. इस मौके पर ‘Fortune India Most Powerful Women 2026’ की सूची जारी की गई, जिसमें उन 100 महिलाओं को शामिल किया गया है, जो अपने नेतृत्व से देश के आर्थिक और कारोबारी परिदृश्य को नई दिशा दे रही हैं.

नीता अंबानी बनीं ‘Most Powerful Woman 2026’

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को इस वर्ष फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Woman 2026’ चुना गया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेतृत्व की ऐसी व्यापक परिभाषा पर जोर दिया, जो करुणा, समावेशिता और अवसर पर आधारित हो. उन्होंने कहा कि लड़कियों में निवेश करना भारत के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

AI और बदलती दुनिया में नेतृत्व पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के अलग-अलग सत्रों में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), भू-राजनीतिक बदलाव और तेजी से हो रहे तकनीकी परिवर्तन उद्योगों को बदल रहे हों, लेकिन टिकाऊ नेतृत्व हमेशा जिज्ञासा, लचीलेपन, ग्राहकों पर फोकस और मानवीय समझ पर निर्भर करेगा.

महिलाओं की आर्थिक भागीदारी पर दिया गया जोर

वित्तीय समावेशिता पर हुई चर्चाओं में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाओं के सशक्तिकरण का अगला चरण केवल वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने तक सीमित नहीं है, बल्कि संपत्ति बनाने और वित्तीय निर्णय लेने में उनकी सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

विकसित भारत के विजन पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में समावेशी कार्यस्थल तैयार करने, लंबे समय तक टिकाऊ उपभोक्ता ब्रांड बनाने और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में पोषण और हेल्थकेयर की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

महिला नेतृत्व को मिला सम्मान

‘Most Powerful Women’ प्लेटफॉर्म भारत में महिला नेतृत्व के लिए सबसे प्रभावशाली मंचों में से एक के रूप में लगातार विकसित हो रहा है. 2026 के इस संस्करण ने उन महिलाओं को सम्मानित किया, जो बिजनेस और समाज में सार्थक बदलाव ला रही हैं.

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This

Exit mobile version