Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 19,800 नीचे

Share Market: शेयर बाजार (Share Bazzar) में लगाता उतार चढ़ाव का क्रम जारी है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में बिकवाली का दौर जारी है. गुरुवार को कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके चलते जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स खुलने के साथ ही करीब 300 अंक फिसल गया.

आईटी सेक्टर के शेयर्स में भारी गिरावट
आपको बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 19,800 के नीचे आ गया. बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) के शेयर के दाम में थोड़ी तेजी देखने को मिली है. वहीं, अगर आईटी सेक्टर की बात करें, तो उसके शेयर्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला
दरअसल, प्री-ओपनिंग में घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 106.83 अंक की गिरावट के साथ 66,694.01 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. इसके बाद निफ्टी 66.25 अंक से फिसलकर 19835.15 के स्तर पर ट्रेड करते दिखा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version