Oracle की छंटनी से कर्मचारियों को झटका! भारत में 3000 नौकरियां खत्म, मुआवजे पर भी लगाई लिमिट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oracle Layoffs India 2026: दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कंपनी के Oracle Health, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सेल्स समेत कई विभागों के करीब 3,000 कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं. छंटनी के बीच कंपनी ने कर्मचारियों को मिलने वाले सेवरेंस पैकेज यानी मुआवजे की शर्तें भी जारी की हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सेवरेंस पैकेज के तहत कर्मचारियों को उनकी कंपनी में काम करने की अवधि के आधार पर भुगतान किया जाएगा. हालांकि, इस मुआवजे की अधिकतम सीमा 26 हफ्तों यानी करीब छह महीने के बेसिक वेतन तक तय की गई है. इसके अलावा नौकरी समाप्त होने के बाद अनवेस्टेड स्टॉक ऑप्शंस और भविष्य के कॉर्पोरेट बोनस से जुड़े लाभों पर भी असर पड़ेगा.

Oracle कर्मचारियों को कैसे मिलेगा छंटनी का मुआवजा?

कंपनी की ओर से बताई गई सेवरेंस नीति के मुताबिक, कर्मचारी को नौकरी के पहले साल के लिए चार हफ्ते की बेसिक सैलरी के बराबर भुगतान किया जाएगा. इसके बाद कंपनी में काम किए गए प्रत्येक अतिरिक्त साल के लिए एक सप्ताह की बेसिक सैलरी के हिसाब से मुआवजा मिलेगा. सेवरेंस पेमेंट की अधिकतम सीमा 26 हफ्तों की बेसिक सैलरी तय की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी के आखिरी साल में यदि कर्मचारी ने छह महीने या उससे अधिक समय तक काम किया है, तो उसे पूरा एक साल माना जाएगा.

हालांकि, भुगतान पाने के लिए कर्मचारी को सेवरेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना होगा. कंपनी का सामान लौटाने के करीब तीन सप्ताह बाद भुगतान किए जाने की बात कही गई है. यदि कोई कर्मचारी छह महीने के भीतर दोबारा Oracle में नौकरी करता है, तो उसे पहले मिले सेवरेंस का कुछ हिस्सा वापस करना पड़ सकता है.

स्टॉक ऑप्शंस और बोनस पर भी पड़ेगा असर

छंटनी के बाद कर्मचारियों के स्टॉक और बोनस से जुड़े कुछ लाभ समाप्त हो सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी खत्म होने के साथ सभी अनवेस्टेड स्टॉक ऑप्शंस रद्द कर दिए जाएंगे. कर्मचारी की शेयर खरीद योजना में भागीदारी भी नौकरी समाप्त होने के साथ खत्म हो जाएगी. वहीं, पहले से वेस्ट हो चुके स्टॉक ऑप्शंस का इस्तेमाल करने के लिए आमतौर पर तीन महीने का समय मिलेगा. पहले से अर्जित बोनस या कमीशन का भुगतान संबंधित योजना के नियमों के अनुसार किया जा सकता है.

Oracle के किन विभागों में छंटनी की खबर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Oracle की हालिया छंटनी से Oracle Health, OCI Security, Oracle Financial Services, सेल्स और डेटा सेंटर ऑपरेशंस जैसे विभाग प्रभावित हुए हैं. इसमें फ्रेशर्स से लेकर मिड-लेवल मैनेजमेंट तक के कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं. यह भारत में Oracle की इस साल की दूसरी बड़ी छंटनी बताई जा रही है. हालांकि, प्रभावित कर्मचारियों की संख्या और विभागों से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है.

यह भी पढ़े: लखीमपुर खीरी में वारदात: युवक ने स्कूल में गोली मारकर की शिक्षिका की हत्या, खुद को भी किया खत्म

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version