आम जनता को फिर बड़ा झटका, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price: आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. इस बार पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

जानें अपने शहर का रेट Petrol Diesel Price

फिर से बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.02 रुपए प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 97.02 रुपए प्रति लीटर है. चेन्नई में 105.31 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल का भाव है. वहीं, डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर है.

10 दिन में ईंधन की दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी है

बता दें कि पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण आम जनता को महंगाई की मार सहनी पड़ रही है. पहली बार 15 मई को कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई. फिर 19 मई को 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी की गई. जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गई थी.

अमित मालवीय ने किया सरकार के फैसले का बचाव

लगातार बढ़ रहे तेल के दाम के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सरकार के फैसले का बचाव किया. अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने और तेल आपूर्ति बाधित होने के कारण अप्रैल और मई के अधिकांश समय ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा. इसका असर दुनिया की लगभग हर अर्थव्यवस्था में सीधे पेट्रोल पंपों पर दिखाई दिया. लेकिन भारत इस पूरी तस्वीर में एक अलग और उल्लेखनीय अपवाद बनकर उभरा है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 23 मई से चीन दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बड़ी चर्चा

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version