कच्चा तेल 115 डॉलर के पार, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने दुनियाभर के ऊर्जा बाजारों की चिंता बढ़ा दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें पिछले दिनों 100 से 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं. ऐसे में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है. इस बीच सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

क्या अभी महंगा नहीं होगा पेट्रोल-डीजल?

Business Today की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया है कि कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर होने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की योजना नहीं है. सरकार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सरकार का ध्यान घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने और तेल की आपूर्ति बनाए रखने पर है. हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे के फैसले बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर कर सकते हैं.

आम लोगों को फिलहाल राहत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ता है. ईंधन महंगा होने से परिवहन और माल ढुलाई की लागत भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में फिलहाल कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं होने की खबर उपभोक्ताओं के लिए अहम है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि भविष्य में भी दामों में बदलाव नहीं होगा. आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और ईंधन की उपलब्धता के आधार पर परिस्थितियां बदल सकती हैं.

आगे भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भविष्य की स्थिति कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव और फ्यूल सप्लाई पर निर्भर करेगी. अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो इसका असर तेल कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है. ऐसे में आगे कीमतों को लेकर क्या फैसला होगा, यह आने वाले समय की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. फिलहाल सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

होर्मुज रूट से ईंधन की सप्लाई बनाए रखने पर जोर

पिछले कुछ महीनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से तेल सप्लाई पर असर पड़ा था और जिसके बाद ही पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिला था. ऐसे में अब सरकार चाहती है कि होर्मुज रूट से फ्यूल की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे. इसके लिए सरकार जरूरत पड़ने पर तेल कंपनियों को आर्थिक मदद तक दे सकती है. इससे अगर कच्चे तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़े: ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, आग की गोला बनी बस, जिंदा जले नौ यात्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version