Petrol-Diesel Rate: आपके शहर में कितना है पेट्रोल और डीजल का भाव? पूरी लिस्ट देखें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में महंगाई पहले से ही आम लोगों की जेब पर दबाव बना रही है और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है. प्रतिदिन सुबह लोग सबसे पहले अपने शहर में ईंधन की नई कीमतें जानने की कोशिश करते हैं, क्योंकि इसका सीधा असर घर के बजट से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक पड़ता है. शुक्रवार, 22 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन आने वाले दिनों को लेकर आशंका अभी भी बनी हुई है. तेल कंपनियों को लगातार हो रहे भारी नुकसान के चलते माना जा रहा है कि आगे कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है.

गौरतलब है कि इसी सप्ताह की शुरुआत में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद कई शहरों में ईंधन की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. ऐसे में लोग लगातार इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि कहीं आने वाले दिनों में उन्हें और महंगा पेट्रोल-डीजल न खरीदना पड़े.

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नई दिल्ली – पेट्रोल ₹98.64 | डीजल ₹91.58
  • मुंबई – पेट्रोल ₹111.88 | डीजल ₹99.95
  • कोलकाता – पेट्रोल ₹107.12 | डीजल ₹94.08
  • चेन्नई – पेट्रोल ₹107.59 | डीजल ₹96.07
  • नोएडा – पेट्रोल ₹98.49 | डीजल ₹91.81
  • लखनऊ – पेट्रोल ₹98.42 | डीजल ₹91.61
  • जयपुर – पेट्रोल ₹108.81 | डीजल ₹94.05
  • बेंगलुरु – पेट्रोल ₹109.70 | डीजल ₹95.04
  • हैदराबाद – पेट्रोल ₹110.02 | डीजल ₹99.95

तेल कंपनियों को कितना हो रहा नुकसान?

सरकारी तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण भारी आर्थिक दबाव झेल रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनियों को रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का कुल नुकसान उठाना पड़ रहा था. हालांकि हाल ही में ईंधन कीमतों में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद यह नुकसान घटकर करीब 750 करोड़ रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गया है. सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर भी कंपनियों को बड़ा घाटा झेलना पड़ रहा है. आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले एक घरेलू गैस सिलेंडर पर कंपनियों को लगभग 670 रुपये तक का नुकसान हो रहा है.

यह भी पढ़े: आसमान से बरस रही आग! अगले 6 दिन नहीं मिलेगी राहत, कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version