Petrol Diesel Prices: आंध्र प्रदेश में महंगा, तो हरियाणा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है कीमत ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. नई सरकार बनने से पहले प्रतिदिन की तरह आज (13 जून, 2024) के लिए भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें दबाव के साथ कारोबार कर रही हैं. देश में ईंधन की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों पर निर्भर करती हैं, इसलिए ईंधन के दाम में कोई बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है. हालांकि, कुछ राज्यों व शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव जरूर हुआ है. देश के सभी चारों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती और बढ़ोतरी हुई है. आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 0.14 पैसे, बिहार में 0.18 पैसे, छत्तीसगढ़ में 0.60 पैसे और दमन व द्वीप में 0.7 पैसे महंगा हुआ है. वहीं, असम में पेट्रोल 0.26 पैसे, गोवा में 0.6 पैसे, गुजरात में 0.6 पैसे और हरियाणा में 0.8 पैसे सस्ता हुआ है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में ईंधन के रेट क्या हैं…

मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये, जबकि डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैं.
  • मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपये, जबकि डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.73 रुपये, जबकि डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 103.93 रुपये, जब‍कि डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट

  • नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपये, जबकि डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 रुपये, जबकि डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये, जबकि डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये, जबकि डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रुपये, जबकि डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये, जबकि डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • पटना में पेट्रोल 105.48 रुपये, जबकि डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

एसएमएस के जरिए पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की क्‍या कीमत है इसका पता आप एसएसएस के माध्‍यम से भी लगा सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर हैं, तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं अगर आप BPCL के कस्टमर हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं.

यह भी पढ़े: PM Modi Italy Visit: विदेश यात्रा पर इटली रवाना हुए पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी के साथ कर सकते हैं बैठक

Latest News

‘वो अपराधी नहीं था, शूटर नहीं था’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. नेता से लेकर आम...

More Articles Like This

Exit mobile version